झुंझुनूं | दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन अपग्रेडेशन कार्य के चलते सीकर- दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच चलने वाली संपर्क क्रांति 17 जुलाई से दिल्ली कैंट स्टेशन पर अस्थाई रूप से ठहराव नहीं करेगी। सीपीआरओ अमित सुदर्शन के मुताबिक दिल्ली कैंट स्टेशन के मेजर अपग्रेडेशन कार्य के तहत प्लेटफार्म संख्या दो व तीन पर ब्लॉक लिया जा रहा है। बुधवार व शुक्रवार को चलने वाली ट्रेन 17 जुलाई से 9 अक्टूबर तक सीकर से रवाना होगी। वह दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।