सीकर शहर में कहीं लंबे समय से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं, तो कहीं नालियों की सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। बिजली की सप्लाई लाइन में कट होने से हादसे का खतरा भी बना हुआ है। लोग दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं। वहीं, कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... एईएन विकास मिश्रा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' घोराणा रोड बायपास से मनीष ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में नाली की सफाई नहीं होने से पानी सड़क पर बह रहा है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से नाली की सफाई करवाकर समस्या का समाधान कर दिया गया। लोगों को राहत दिलाने के लिए एईएन विकास मिश्रा को आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया। सड़क के बीच लगा बिजली का पोल हटाया, लोगों को मिली राहत घोराणा की ढाणी से राजकुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में सड़क के बीचोंबीच बिजली का पोल लगा हुआ है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद इसका समाधान करवा दिया गया। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... एक साल से बंद स्ट्रीट लाइट, रात में परेशानी धोद रोड, बड़ी पिपली से अमित कुमार मीणा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि वार्ड नंबर 28 में पिछले एक साल से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है। लंबे समय से लाइट बंद होने के कारण रात में क्षेत्र में रोशनी की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने संबंधित विभाग से स्ट्रीट लाइट ठीक करवाने की मांग की है, ताकि रात के समय रास्ते पर रोशनी हो सके। नाली की सफाई नहीं होने से सड़क पर बह रहा पानी लक्ष्मण नगर, राधा किशनपुरा से राजकुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में कई दिनों से नाली की सफाई नहीं हुई है। नाली की सफाई नहीं होने से पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर आ जाता है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है और आसपास गंदगी भी फैलती है। स्थानीय लोगों ने नाली की सफाई करवाकर पानी की निकासी सुचारु करने की मांग की है। कई दिनों से बंद स्ट्रीट लाइट, लोगों को हो रही परेशानी चरण सिंह नगर से सुभिता चौधरी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में कई दिनों से स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है। रात के समय रोशनी नहीं होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से लाइट ठीक करवाने की मांग की है, ताकि रात में क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी हो सके। बिजली की सप्लाई लाइन में तीन जगह कट, हादसे का खतरा बिहारी मार्ग, कुमावत नगर से पवन कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में बिजली की सप्लाई लाइन में तीन जगह कट लगे हुए हैं। इससे हादसा होने का खतरा बना हुआ है। बिजली की लाइन में इस तरह कट होने से स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। लोगों ने संबंधित विभाग से लाइन की जांच करवाकर कट ठीक करने की मांग की है, ताकि किसी संभावित हादसे को रोका जा सके। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1. कलवारिया कुंज में 10 दिन बाद जली स्ट्रीट लाइट:सड़क, बेसहारा पशुओं और जलभराव से जुड़ी समस्याएं शामिल 2. जेईएन पिंकी मीणा बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':टूटी नाली-सड़क, बिजली के नीचे लटकते तार और खराब स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं शामिल 3. ‘भास्कर समाधान’ से बदलाव:15 दिन बाद हुआ कचरे का समाधान, रोड लाइट भी सुधरी, नाले की सफाई, टूटी रोड पर अब भी एक्शन का इंतजार 4.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 5. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 6.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 7.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':शहर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं 8. गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन:घोराना रोड जेजेएन बाइपास और वार्ड नंबर 2 में हुआ समाधान, JEN दीपिका बनीं 'स्टार ऑफिसर' 9.एक महीने से बंद हाईमास्ट लाइट हुई ठीक:टूटे सीवरेज चैंबर, पानी जमा होने, सड़क पर गहरे गड्ढों की समस्याएं सामने आई 10.शिव कॉलोनी में नालियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान:बंद स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर नहीं होने और सड़क पर जगह-जगह गड्ढों जैसी समस्याएं सामने आई