सीकर में आज सरकारी नौकरी में सलेक्ट हुए 2499 नए कार्मिकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम सीकर के जिला स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस दौरान PM नरेंद्र मोदी के पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन कार्यक्रम को लाइव टेलीकास्ट किया गया। नए चयनित 2499 कार्मिकों को वेलकम किट दिए गए। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी मुख्य अतिथि रहे। वहीं, धोद विधायक गोवर्धन वर्मा, कलेक्टर आशीष मोदी, पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती और जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ भी मौजूद रहे। राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान के विकास की गति बढ़ गई है। रिफाइनरी उद्घाटन के बाद राजस्थान देश के सबसे अग्रणी राज्य के रूप में विकसित हो जाएगा। हाल ही में प्रदेश सरकार और हरियाणा सरकार ने मिलकर यमुना जल समझौता किया है, जिससे शेखावाटी की सालों पुरानी पीने के पानी की समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा। देखें कार्यक्रम की PHOTOS… सरकारी सेवाओं में भर्तियां लगातार की जा रही शेखावाटी के कई कांग्रेसी नेता नहर के जरिए पानी लाने के नाम पर चुनाव लड़ते और जीतते रहे। लेकिन अब राजस्थान सरकार, हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार ने मिलकर शेखावाटी की जनता की सालों पुरानी मांग आज पूरी कर दी।‌ इसके लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा खुद शेखावाटी की जनता को बधाई देने आएंगे। धोद विधायक गोवर्धन वर्मा ने कहा- प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार के राज में सरकारी सेवाओं में भर्तियां लगातार की जा रही हैं। वेलकम किट में जूट बैग, CM भजनलाल शर्मा का मैसेज, डायरी, टोपी, बुकलेट, दुपट्टा और सरकारी योजनाओं की बुकलेट आदि आइटम दिए गए। भाजपा नेताओं के अलावा राजीविका, महिला-बाल विकास विभाग, महिला आधिकारिता विभाग, चिकित्सा विभाग, खेल विभाग, शिक्षा विभाग आदि सरकारी कार्मिकों के अलावा सम्मानित हुए कार्मिकों के परिजन ही नजर आए।