सीकर की 192 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के लिए शुक्रवार सुबह 7 बजे से वोटिंग हुई। जिले की 6 पंचायत समितियां पाटन, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, खंडेला, अजीतगढ़ और पिपराली की 192 ग्राम ग्राम पंचायतों में सरपंच और कुल 2091 वार्ड पंच के लिए वोटिंग हुई। गांव की सरकार बनाने के लिए मतदाताओं में उत्साह दिखा। बुजुर्ग महिला लाठी के सहारे बूथों पर पहुंची और अपना वोट दिया। वहीं बूथों पर बने सेल्फी पॉइंट पर वोट देने के बाद वोटर्स ने फोटो खिंचवाया। वहीं, सीकर एसपी संजीव नैल ने बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। सीकर में दोपहर 3 बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग पिपराली में 62 प्रतिशत हुई। वहीं सीकर के चेनपुरा दादली में प्रत्याशियों के समर्थक एक-दूसरे पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए मतदान केंद्र के पास आ गए, जिससे वहां तनातनी हो गई। पुलिस ने समर्थकों को वहां से दूर किया। देर रात तक आएगा रिजल्ट पंच और सरपंच के मतदान के बाद काउंटिंग होगी। देर रात तक रिजल्ट आएगा। इसके लिए सेक्टर और एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ 2 पुलिसकर्मी और एरिया मजिस्ट्रेट के साथ 1 पुलिसकर्मी लगाया गया है। 766 बूथों पर 7.96 लाख वोटर करेंगे वोट जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि जिले के पहले चरण के चुनाव में 766 बूथों पर 5 ट्रांसजेंडर समेत कुल 7,96,366 लाख वोटर हैं। इनमें पाटन, पिपराली व श्रीमाधोपुर में 5 ट्रांसजेंडर वोटर्स थे। पंचायत समिति पाटन में 94, श्रीमाधोपुर में 135, अजीतगढ़ में 94, खंडेला में 228, पिपराली में 104 और नीमकाथाना में 111 पोलिंग बूथ बनाए गए। सीकर में वोटिंग प्रतिशत अजीतगढ़ पंचायत समिति खंडेला पंचायत समिति नीमकाथाना पंचायत समिति पाटन पंचायत समिति पिपराली पंचायत समिति श्रीमाधोपुर पंचायत समिति