सीकर। भास्कर समाधान पर शहर के अलग-अलग इलाकों से नागरिकों ने बिजली, सड़क और पेयजल से जुड़ी समस्याएं उठाईं। एक ओर गांधी नगर में झुकी स्ट्रीट लाइट की शिकायत का समाधान होने से लोगों को राहत मिली, वहीं लो वोल्टेज, दूषित पेयजल, खराब स्ट्रीट लाइट और ट्रांसफार्मर के आसपास फैली गंदगी जैसी समस्याएं अब भी लोगों की चिंता बनी हुई हैं। (आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें।) झुकी स्ट्रीट लाइट हुई ठीक, लोगों को मिली राहत गांधी नगर निवासी सुमन ने भास्कर समाधान पर शिकायत पोस्ट कर बताया था कि ग्रीन वैली स्कूल चौराहे पर लगी स्ट्रीट लाइट एक तरफ झुक गई थी। इससे आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी नहीं पहुंच रही थी और रात के समय लोगों को परेशानी होती थी। शिकायत के बाद संबंधित विभाग ने स्ट्रीट लाइट को ठीक कर दिया। अब चौराहे पर पर्याप्त रोशनी हो रही है और लोगों ने राहत जताई है। आज के स्टार ऑफिसर: एईएन विकास भास्कर समाधान के तहत आज के स्टार ऑफिसर नगर परिषद के एईएन विकास रहे। न्यू हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-10 से संजय बारी ने अनमोल रेजीडेंसी से हाउसिंग बोर्ड कार्यालय तक जर्जर सड़क और नालियां नहीं होने की शिकायत पोस्ट की थी। शिकायत के बाद एईएन विकास ने कार्रवाई कर सड़क संबंधी समस्या का समाधान कराया, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली। लो वोल्टेज से नहीं चल रहे उपकरण एसएमटी दुर्गा हटवाल मार्ग से मोहम्मद सद्दाम हुसैन ने बताया कि कई दिनों से क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। कम वोल्टेज के कारण पंखे, कूलर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। रात के समय परेशानी और बढ़ जाती है। लोगों ने डिस्कॉम से जल्द समाधान की मांग की है। ट्रांसफार्मर के पास गंदगी से हादसे का खतरा देवगढ़ रोड, रामू का बास निवासी सूरजभान ने शिकायत पोस्ट कर बताया कि ट्रांसफार्मर के आसपास कचरा, झाड़ियां और पेड़ उग आए हैं। बारिश के मौसम में इससे करंट फैलने और हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने जल्द सफाई कराने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। तीन महीने से दूषित पानी की सप्लाई न्यू जनता कॉलोनी रोड, मोती की ढाणी से रफीक खिलजी ने शिकायत पोस्ट कर बताया कि वार्ड-55 में अली मस्जिद के पास पिछले तीन महीनों से पेयजल लाइन में सीवर का पानी मिल रहा है। दूषित पानी आने से लोगों को परेशानी हो रही है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। खराब स्ट्रीट लाइट से अंधेरे में गुजरने को मजबूर लोग फतेहपुर रोड से आशीष शर्मा ने शिकायत पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट लंबे समय से खराब पड़ी है। रात में अंधेरा रहने से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को आने-जाने में परेशानी होती है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द स्ट्रीट लाइट ठीक कराने की मांग की है। आमजन की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। शहर में बदलाव का सकारात्मक प्रयास इस सेगमेंट को शुरू करने के पीछे भास्कर एप की सोच है कि आमजन और अधिकारियों के बीच सेतु का काम कर सकें। शहर के हर इलाके से आमजन की समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचे, ये संभव नहीं है। ऐसे में दैनिक भास्कर एप के जरिए हर व्यक्ति अपनी छोटी-बड़ी समस्याएं पोस्ट कर सकता है। यदि सरकार और अधिकारी इसे सकारात्मक लेकर समाधान के लिए काम करेंगे तो शहर में बदलाव लाया जा सकता है। ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' का बड़ा असर:कहीं बरसों पुराना जानलेवा गड्ढा हुआ दुरुस्त, तो कहीं दूर हुई लो-वोल्टेज की समस्या 2.सीकर में 'भास्कर समाधान' का असर:AEN नीरज कुमारी ने दूर की पानी की किल्लत, सीवर और कचरे से जूझ रहे शहर को मिली राहत 3.सीकर में खुली समस्याओं की पोल:एक तरफ ट्रांसफॉर्मर का खौफ, तो दूसरी तरफ लाइट चालू और सड़क निर्माण के साथ एक्शन में आया प्रशासन 4.सीकर में 'भास्कर समाधान' का असर:सीवर लाइन दुरुस्त होने से राहत, कचरे से अटी नाली साफ, नगर परिषद AEN अमित स्वामी बने ‘स्टार ऑफिसर’ 5.JEN हरिराम बने आज 'स्टार ऑफिसर':एक ही दिन में पानी की 3 समस्याओं का किया समाधान, ‘भास्कर समाधान’ बना प्रशासन और जनता के बीच का ब्रिज 6.सीकर में कहीं टूटी नई सड़क तो कहीं जलभराव:क्षेत्र में अंधेरे से लोग परेशान, कई समस्याओं का हुआ समाधान, नगर परिषद AEN सुरेंद्र गोदारा बने ‘स्टार ऑफिसर’ 7.रोशनगंज मोहल्ले में जर्जर मकान से खतरा:वैष्णव कॉलोनी में गंदी पड़ी नालियां; न्यू इंदिरा कॉलोनी में हुआ समाधान 8.बारिश से पहले नालियों की सफाई की मांग तेज:टूटी सड़कें, गड्ढे और खराब स्ट्रीट लाइट बनी परेशानी, सीकर शहर की अलग-अलग कॉलोनियों से उठी समस्याएं 9.सीकर में भास्कर समाधान का असर, शिकायतों पर लिया एक्शन:उठीं सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं; अमित शर्मा बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 10.भास्कर समाधान: बिजली की समस्या का हुआ समाधान:सड़क, सीवरेज और जलभराव की समस्याओं से लोग परेशान, कई समाधानों का अब भी इंतजार