सीकर जिले में घर में सोई हुई 17 साल की नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। घर से नाबालिग लड़की की मां के जेवरात भी गायब है। परिवार ने एक युवक पर शक जताते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस नाबालिग लड़की की तलाश कर रही है। 17 साल की नाबालिग लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 2 मई की रात करीब 1:25 पर उन्होंने देखा तो उनकी बेटी सो रही थी। लेकिन सुबह 7 बजे वह घर पर नहीं मिली। घर के पास ही एक फैक्ट्री स्थित है। जहां एक युवक काम करता है। ऐसे में अंदेशा है कि वह नाबालिग लड़की को अपने साथ लेकर चला गया। परिवार का कहना है कि घर से नाबालिग लड़की की मां के सोने-चांदी के जेवरात भी गायब हैं। ऐसे में अंदेशा है कि वह जेवरात भी आरोपी युवक नाबालिग लड़की के साथ लेकर चला गया। 30 साल की महिला लापता सीकर जिले में 30 साल की महिला के भी लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि वह नौकरी करने के लिए कहीं गई थी। वहां से 29 अप्रैल को लापता हो गई। जिसका कुछ पता नहीं चल पाया।