सीकर पुलिस ने 16 साल की नाबालिग लड़की से रेप के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग लड़की को भी दस्तयाब कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि पिछले दिनों एक महिला ने मुकदमा दर्ज करवाया था, जिसमें उसने बताया कि वह काम के सिलसिले में सीकर में रहते थे। जहां से एक युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद मामले में इन्वेस्टिगेशन शुरू किया गया। पुलिस ने नाबालिग लड़की को दस्तयाब करने और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कई बार संभावित जगहों पर दबिश दी, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। सिरोही के ग्रामीण एरिया से पकड़ा इस बीच पुलिस को ह्यूमन इंटेलिजेंस और टेक्निकल सोर्सेज के जरिए सूचना मिली कि आरोपी युवक नाबालिग लड़की को अपने साथ सिरोही जिले के ग्रामीण एरिया में लेकर गया है। जहां पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मौसा के घर ले जाकर रेप इसके साथ ही नाबालिग लड़की को भी दस्तयाब कर लिया। आरोपी युवक नाबालिग को अपने साथ अपने मौसा के घर पर लेकर गया था, जहां उसने कई बार नाबालिग के साथ रेप किया।