सीकर में 20 साल की युवती और बच्चों समेत 35 साल की महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों मामलों में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती के पिता ने थाने में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी कॉलेज के लिए निकली थी। वह सीकर में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करती है। पिता ने रिपोर्ट में बताया कि उनकी बेटी 22 सितंबर की सुबह करीब 8 बजे कॉलेज जाने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। मकान मालिक ने कॉल पर परिजनों को इसकी जानकारी दी। युवती को कॉल करने पर पहले तो घंटी गई लेकिन फिर फोन स्विच ऑफ कर लिया। युवती अपने साथ डॉक्यूमेंट और बैग भी लेकर गई है। वहीं 35 साल की महिला के गायब होने पर उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पति ने रिपोर्ट में बताया कि 22 सितंबर को उनकी पत्नी उनके साथ ही सो रही थी, लेकिन अगले दिन सुबह उठकर देखा तो पत्नी गायब मिली। जिसकी आस-पड़ोस और रिश्तेदारी में काफी तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। महिला अपने साथ 12 साल की बेटी और 13 साल के बेटे को भी लेकर चली गई। अब महिला का मोबाइल भी स्विच ऑफ है। महिला अपने साथ घर से जेवरात भी लेकर गई है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।