सीकर में घर में घुसकर सास-बहू से छेड़छाड़ कर मारपीट करने और एक 28 साल की युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस इन दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। घर में घुसकर सास-बहू से छेड़छाड़ पहली घटना में घर में घुसकर 26 साल की महिला और उसकी सास से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला की सास ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला की सास के द्वारा पुलिस में शिकायत देकर बताया गया कि 26 अक्टूबर की सुबह करीब 4 बजे गांव के ही दो युवक उनके घर में घुसे। जिन्होंने उनके और उनकी 26 साल की पुत्रवधू के साथ छेड़छाड़ करते हुए मारपीट की। 2. मार्केट गई युवती लापता सीकर 28 साल की युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती घर से मार्केट जाने के लिए निकली थी। लेकिन वापस नहीं लौटी। परिवार ने एक युवक पर शक जताया है। मामले में युवती के भाई ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी बहन 24 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे सामान लाने के लिए मार्केट गई थी। इसके बाद कई घंटे बीत गए लेकिन वह वापस नहीं लौटी। परिवार ने आस-पड़ोस और रिश्तेदारी में मालूम किया लेकिन युवती का कहीं पता नहीं चला। परिवार ने युवक पर जताया शक मामले में अब परिवार ने एक युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने का शक जताया है। साथ ही परिवार ने अनहोनी की आशंका भी जताई है। फिलहाल पुलिस युवती की तलाश कर रही है।