सीकर में दो सगी बहनों के लापता होने का मामला सामने आया है। एक की उम्र 25 साल और दूसरी की 22 साल है। घर से हॉस्पिटल जाने की कहकर निकली थी। अब उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ है। घर के मोबाइल में एक अनजान नंबरों से कई बार बातचीत करना सामने आया है। फिलहाल पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। दोनों युवतियों के चचेरे भाई ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 28 अक्टूबर की दोपहर करीब 12 बजे दोनों चचेरी बहन घर से अस्पताल में दिखाने के लिए गई थी। 3 बजे उन्हें कॉल किया तो उन्होंने 15 मिनट में आने की बात कही। 4 बजे तक भी वह वापस नहीं लौटी। जब उन्हें दोबारा कॉल किया गया तो नंबर भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा था। ऐसे में परिवार ने गांव और आस-पड़ोस में काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। घर के एक मोबाइल में एक अनजान नंबरों से कई बार कॉल करना सामने आया है। फिलहाल पुलिस दोनों युवतियों की तलाश कर रही है। 17 साल की नाबालिग से छेड़छाड़ सीकर में एक 17 साल की नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला भी सामने आया है। इस संबंध में उसके पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि गांव का ही रहने वाला आरोपी 28 अक्टूबर की रात करीब 7:30 बजे उनके घर पर आया। जिसने नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट की। फिलहाल पुलिस इस मामले में भी जांच कर रही है।