सीकर नगर परिषद में भाजपा को भले ही बहुमत ना मिला हो, लेकिन इस बार पार्टी का वोटिंग प्रतिशत 4% बढ़ गया है। कांग्रेस को बहुमत मिलने के बावजूद वोटिंग प्रतिशत 1.16% कम हुआ है। वहीं अन्य पार्टियों व निर्दलीयों का वोटिंग परसेंट भी करीब 6.35 प्रतिशत कम हुआ है। 65 वार्डों के सीकर नगर परिषद में 2019 में भाजपा के 28.19 वोट शेयर के साथ 18 प्रत्याशी जीते थे। इस बार भाजपा को सीकर में 22 सीट जीतने में कामयाबी मिली है। वहीं कांग्रेस के हिस्से में भी 2 सीटें बढ़ी हैं, लेकिन कांग्रेस का वोट शेयर घटा है। कांग्रेस को इस बार 45 प्रतिशत वोट शेयर मिला है, जबकि साल 2019 में कांग्रेस का वोट शेयर 46.16 प्रतिशत था। सीकर के शहरवासियों ने इस बार गैर भाजपा और गैर कांग्रेसी पार्षदों में विश्वास कम दिखाया है। भाजपा और कांग्रेस के अलावा अन्य पार्टी और निर्दलीयों का वोट शेयर इस बार 6.35 प्रतिशत घटा है। साल 2019 में निर्दलीय और अन्य पार्टी के 11 प्रत्याशी 25.65 प्रतिशत शेयर के साथ जीतकर आए थे। वहीं इस बार निर्दलीय और अन्य पार्टी से 18 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 5 प्रत्याशी ही कामयाब हुए। कांग्रेस को बहुमत, वोट शेयर हुआ कम सीकर नगर परिषद के चुनाव परिणाम में भाजपा-कांग्रेस के साथ ही अन्य पार्टियों के लिए अलार्म बजता नजर आया। भाजपा का वोट शेयर बढ़ने के बावजूद बहुमत नहीं आया तो वहीं कांग्रेस का पूर्ण बहुमत आने के बावजूद वोट शेयर कम हो गया है। वोटर्स का निर्दलीयों से मोहभंग होना भी एक राजनीतिक संदेश है। यह खबर भी पढ़ें... सीकर सांसद की पार्टी के 4 प्रत्याशियों की जमानत जब्त:4 ने पहले ही नाम वापस ले लिया था; RLP के 9 प्रत्याशी जमानत नहीं बचा पाए सीकर- पूर्व सभापति की पत्नी चेयरमैन पद की मजबूत दावेदार:परिवारवाद का आरोप बन सकता है परेशानी; कांग्रेस के पास तीन बड़े चेहरे सीकर में लॉटरी से जीते RLP प्रत्याशी:कांग्रेस प्रत्याशी के बराबर वोट मिले; 20 वोट से जीती भाजपा की नीतू; देखें पार्षदों की प्रोफाइल सीकर में लगातार तीसरी बार कांग्रेस का बोर्ड,38 सीटें जीतीं:कांग्रेसी और निर्दलीय समर्थक भिड़े, पत्थरबाजी हुई; बीजेपी के 22 पार्षद बने PCC चीफ डोटासरा के वार्ड में जीता कांग्रेस प्रत्याशी:‌BJP जिलाध्यक्ष के वार्ड में कांग्रेस ने बाजी मारी; MLA पारीक के वार्ड में बीजेपी जीती