सीकर में दीपावली के त्योहार पर बिजली सप्लाई को सुचारू रखने के लिए मेंटेनेंस का काम शुरू हो गया है। इसके तहत 16 अक्टूबर को शहर के 2 बिजली फीडरों से जुड़ी कई कॉलोनियों और इंडस्ट्रियल एरिया में 5 घंटे तक बिजली कटौती होगी। बिजली डिस्कॉम के अनुसार 11 केवी इंडस्ट्रीयल एरिया फीडर नंबर 2 और 11 केवी राणी शक्ति फीडर पर रख-रखाव और पेड़-पौधों की छंटाई की जाएगी। इन इलाकों में रहेगी बिजली बंद विभागीय अधिकारियों ने बताया कि 11 केवी इंडस्ट्रीयल एरिया फीडर नंबर 2 से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 6 बजे से 11 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान रीको तिराहा के सामने से सर्किट हाउस तक, जयपुर रोड, कोणार्क कॉलेज के आसपास, आश्रम विहार कॉलोनी, श्याम विहार, कबाड़ी मार्केट, आदर्श कॉलोनी, खीचड़ों का बास तथा इनसे सटे आसपास के इलाकों में 5 घंटे तक पावर कट रहेगा। इसी प्रकार, 11 केवी राणी शक्ति फीडर के रख-रखाव कार्य के कारण इससे जुड़े क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से दोपहर 11 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसके चलते रामलीला मेंदान, राणी शक्ति रोड, रामपुरा रोड, देव गैस गोदाम, सांवली रोड, चंदपुरा रोड, दुर्गा कॉलोनी, धर्माना बगीची, विजय विहार कॉलोनी और आस पास के इलाकों में 4 घंटे तक बिजली कटौती होगी।