सीकर में प्रेग्नेंट महिला प्रियंका कवंर की हत्या के मामले में 22 घंटे बाद आखिरकार धरना खत्म हो गया है। 28 जुलाई को धोद थाना इलाके के सरवड़ी गांव में पड़ोसी ने गर्भवती महिला की चाकू से वार कर हत्या कर दी थी। महिला की एसएमएस अस्पताल में शनिवार देर रात को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। शुक्रवार सुबह से चल रहा धरना प्रदर्शनकारियों ने शनिवार शाम को आखिरकार खत्म कर दिया गया। प्रशासन और परिजनों के बीच सहमति बनने के बाद पीड़ित परिवार को 21 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने का आश्वासन दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। 21 लाख रुपए की मदद और फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई धरना खत्म होने से पहले प्रशासन और संघर्ष समिति के बीच कई दौर की वार्ता हुई। समझौता वार्ता में 21 लाख रुपए की आर्थिक मदद करने की घोषणा हुई है। सरवड़ी के निवर्तमान सरपंच रामस्वरूप भास्कर ने बताया कि इस रकम की मृतका के 3 वर्षीय बेटे के नाम FD कराई जाएगी। इसके अलावा मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने, विशेष लोक अभियोजक (स्पेशल पब्लिक प्रोसीक्यूटर) नियुक्त करने और निष्पक्ष व जल्द जांच का आश्वासन दिया गया है। वरिष्ठ अधिवक्ताओं की टीम फ्री करेगी पीड़ित पक्ष की पैरवी उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष की पैरवी के लिए वरिष्ठ अधिवक्ताओं की टीम फ्री पैरवी करेगी। वहीं, धोद बार एसोसिएशन ने आरोपी की तरफ से केस ना लड़ने का फैसला लिया है। धरनास्थल पर धोद की एक प्राइवेट स्कूल के डायरेक्टर शिवराज सिंह ने मृतका के 3 वर्षीय बेटे की पहली कक्षा से लेकर 12वीं तक की पूरी शिक्षा, हॉस्टल और अन्य सभी खर्चों को फ्री करने की घोषणा की है। सरकारी बजट से दिलाई जाएगी 21 लाख रुपए की राशि धोद विधायक गोवर्धन वर्मा ने कहा कि पीड़ित परिवार को जनसहयोग और सरकारी बजट से कुल 21 लाख रुपए दिलाई जाएगी। जिला प्रशासन ने 2.5 लाख रुपए तक की मदद का आश्वासन दिया है। SDM राहुल मल्होत्रा ने बताया कि पुलिस मामले में निष्पक्ष और तेजी से जांच करेगी, ताकि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके। 10 सूत्रीय मांगों पर सहमति के बाद धरना समाप्त संघर्ष समिति के प्रतिनिधि एडवोकेट हनुमान सिंह पालवास और प्रशासक रामस्वरूप भास्कर ने बताया कि न्याय और पुनर्वास को लेकर रखी गई 10 सूत्रीय मांगों पर मांगों पर सहमति बन गई है। सहमति वार्ता में धोद विधायक गोरधन वर्मा, डॉ. बलवंत सिंह चिराना, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष निकिता राठौड़, अमर सिंह कर्णावत आदि शामिल थे। अब 3 पॉइंट्स में समझिए पूरा मामला मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… भाई ने डांटा तो पड़ोसी ने गर्भवती का गला काटा:गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत; महिला के पति ने की थी झगड़े की शिकायत सीकर में बड़े भाई के डांटने पर युवक ने पड़ोस के घर में घुसकर गर्भवती महिला का गला काटा था। आरोपी का कुछ दिन पहले महिला के साथ झगड़ा हुआ था। महिला का पति और आरोपी का भाई साथ में काम करते हैं। महिला के पति ने आरोपी के भाई से झगड़े की शिकायत की थी। इसके बाद आरोपी को भाई ने डांट दिया, जिससे वह नाराज हो गया। (पूरी खबर पढ़ें…)