दैनिक भास्कर की 'भास्कर समाधान' पहल सीकर शहर की जनसमस्याओं के तुरंत समाधान के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है। नवलगढ़ बाईपास के राघव विहार में सड़क न होने से उड़ती धूल की समस्या पर नगर परिषद के एईएन (AEN) विकास ने तत्काल संज्ञान लेकर नई सड़क का निर्माण करवा दिया है। उनके इस बेहतरीन कार्य के लिए क्षेत्रवासियों ने उन्हें आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना है। वहीं, चांदपोल के हरि राम विहार मार्ग पर पिछले 15-20 दिनों से फैले कचरे को एईएन के निर्देश पर शिकायत के महज 1 घंटे के भीतर साफ करवा दिया गया। दूसरी ओर, शहर के कई इलाकों में अब भी समाधान का इंतजार है। स्टेशन रोड पर मारू मंदिर के पास जर्जर सड़क वाहन चालकों के लिए मुसीबत बनी है। पिपराली रोड के ज्योति नगर और कारीगर मोहल्ले में बंद स्ट्रीट लाइटों के कारण रात में अंधेरा रहता है, जिससे सुरक्षा का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा, जयपुर रोड के गोकुलपुरा तिराहा पर नियमित कचरा गाड़ी न आने से लोग परेशान हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… कारीगर मोहल्ले में लाइट की समस्या सीकर के कारीगर मोहल्ले से रहने वाले मोहम्मद आसिफ ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर स्ट्रीट लाइट की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि लाइट कई दिनों से बंद है। जिसके कारण रात में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अंधेरे के कारण चोरी और असमाजिक तत्वों का भी खतरा बना रहता है। सड़क टूटने से वाहन चालक परेशान सीकर में स्टेशन रोड के मारू मंदिर के पास रहने वाले वैभव गुप्ता ने समस्या लिखी कि सड़क का कुछ हिस्सा काफी बुरी हालत में है। जगह-जगह से सड़क टूटने के कारण लोगों को वाहन चलाने में दिक्कत होती है और वाहनों को भी नुकसान पहुंचता है। लोगों ने नगर परिषद से की मांग सीकर शहर की जयपुर रोड के गोकुलपुरा तिराहा से कचरे की समस्या सामने आई है। क्षेत्रवासी डॉ. एन.के सैनी ने समस्या पोस्ट की है कि मानव सिटी रेजिडेंसी में कचरे की गाड़ी नहीं आती है। जिसके कारण लोगों को घरों ने निकला कचरा एक जगह जमा हो गया है। लोगों ने मांग की है कि नगर परिषद की कचरा गाड़ी भेजी जाए। गुरु कृपा हॉस्पिटल से गुरु कृपा कोचिंग तक अंधेरा पिपराली रोड के ज्योति नगर से मंजू बावेजा ने लिखा कि गुरु कृपा हॉस्पिटल से गुरु कृपा कोचिंग जाने वाली रोड पर सभी लाइटें खराब है। स्ट्रीट लाइट खराब होने से पूरी रोड सुनसान रहती है। लोगों को वहां से गुजरने में काफी असुविधा होती है। साथ ही महिलाओं और बच्चों के लिए ये रास्ता सुरक्षित भी नहीं है। हरि राम विहार मार्ग पर 1 घंटे में हुई सफाई चांदपोल इलाके के हरि राम विहार मार्ग से सोनू सोनी ने कचरे की समस्या पोस्ट की थी। जिसमें लिखा था कि 15-20 दिनों से इस जगह कचरा पड़ा हुआ था। जिसे उठाने के लिए परिषद की तरफ से कोई भी नहीं आ रहा था। समस्या पोस्ट होने के 1 घंटे के अंदर ही इसका समाधान करवा दिया है। इस बारे में एईएन ने खुद पोस्ट पर कमेंट कर बताया है। राघव विहार में एक क्लिक पर बनाई गई सड़क शहर के नवलगढ़ बाईपास के राघव विहार से नाथू राम श्योरान ने सड़क की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि उनकी कॉलोनी में रोड नहीं थी। हर दिन वाहनों के कारण धूल उड़ती थी। समस्या पोस्ट होने के बाद नगर परिषद AEN ने मामले में कार्रवाई करते हुए सड़क बनवाकर समाधान करवा दिया है। विकास बने आज 'स्टार ऑफिसर' सीकर के नवलगढ़ बाईपास से रोड न होने के बारे में समस्या पोस्ट हुई थी। जिसमें क्षेत्रवासी नाथू राम ने बताया था कि कॉलोनी में रोड न होने के कारण लोगों को बड़ी परेशानी हो रही थी। हालांकि समस्या पोस्ट होने के बाद नगर परिषद के AEN विकास ने तुरंत एक्सन लिया और रोड का निर्माण करवा दिया है। जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए…. 1.राघव विहार में सड़क निर्माण की समस्या का हुआ समाधान:शहर में सड़क, नाली, पेयजल, सीवर और बेसहारा पशुओं से जुड़ी कई समस्याएं सामने आई, अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 2.भास्कर समाधान: एईएन विकास बने 'स्टार ऑफिसर':कचरे और स्ट्रीट लाइट की समस्य का हुआ समाधान, पानी, टूटी सड़क और नालियों का समाधान अभी बाकी 3.आनंद नगर में बिजली कटौती की समस्या का हुआ समाधान:नाली, सड़क, बिजली, पेयजल और पार्किंग से जुड़ी कई समस्याएं आई सामने, कई समाधानों पर काम जारी 4.भास्कर समाधान : जलभराव की समस्या से मिली राहत:सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट की परेशानी बरकरार, अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 5.भास्कर समाधान : बिजली लाइन हुई ठीक, खतरा टला:सड़क, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं से लोग परेशान, वाजिद अली बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6.भास्कर समाधान: लगातार बिजली कटौती की समस्या का हुआ समाधान:सड़क, बिजली, पानी और सफाई की समस्याओं से लोग परेशान 7.भास्कर ‘समाधान’: शिकायत के बाद प्रशासन हुआ अलर्ट:गड्ढे, गंदगी और आवारा पशुओं से बढ़ी लोगों की मुश्किलें, अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 8.सीकर में जनता की समस्याओं पर जागा प्रशासन:जर्जर सड़कें, सीवर और नंगे तारों की शिकायतों पर अधिकारियों ने की कार्रवाई 9.सीकर में बहानेबाजी पर भारी पड़ा ऐक्शन:कहीं सिस्टम की सुस्ती से बढ़ा खतरा, तो कहीं 'स्टार अफसर' ने दूर की जनता की परेशानी 10.भास्कर समाधान: पोस्ट करने के 4 घंटे में हुआ समाधान:सीवर समस्या सुलझी; नाला, जलभराव और आवारा पशु बने परेशानी, अमित स्वामी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’