सीकर पुलिस ने 26 साल की विवाहिता से रेप के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक पीड़िता के पड़ोसी गांव का रहने वाला है। जिसने शादी का झांसा देकर कई बार विवाहिता के साथ रेप किया था। आरोपी युवक ने अश्लील फोटो-वीडियो भी रिकॉर्ड किए थे। जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर आरोपी विवाहिता को ब्लैकमेल भी कर रहा था। मामले की जांच करने वाले इंस्पेक्टर राजेश कुमार बुडानिया के अनुसार 15 अप्रैल को 26 साल की विवाहिता ने रिपोर्ट दी थी कि उनके पड़ोसी गांव के रहने वाले युवक से उसकी पहचान थी। उस युवक ने विवाहिता से बातचीत करना शुरू किया और दोस्ती कर ली। आरोपी युवक विवाहिता को कहता कि वह उससे शादी करेगा। काफी बार विवाहिता ने मना कर दिया लेकिन आरोपी युवक लगातार एक ही बात कहता रहा। आरोपी युवक ने विवाहिता को मिलने के लिए एक होटल में बुलाया। यहां पर पहली बार उसके साथ रेप किया। रेप करने के दौरान आरोपी युवक ने अश्लील फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए। बाद में इन फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकियां देकर कई बार रेप किया। जब भी विवाहिता शादी करने की बात कहती तो आरोपी कहता कि जल्द ही शादी करेगा। लेकिन अब उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया और धमकी दी कि यदि रेप के बारे में किसी को बताया तो फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी युवक लगातार फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि वह अपने गांव में है। जहां पुलिस ने दबिश देकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।