सीकर जिले में 18 साल की युवती से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने युवती को मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद रेप करके अश्लील फोटो-वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोपी ने युवती के साथ मारपीट भी की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 18 साल की युवती ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 6 महीने पहले उसके परिचित युवक ने मिलने के लिए बुलाया। इस दौरान आरोपी ने रेप किया। अश्लील फोटो-वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने बार-बार मिलने के लिए दबाव बनाया। युवती ने विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट भी की। 16 साल की नाबालिग से छेड़छाड़ सीकर जिले में 16 साल की नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का भी मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही रहने वाले एक युवक और उसके साथी ने छेड़छाड़ की। अब पुलिस इस मामले में भी जांच कर रही है।