सीकर शहर के कई वार्डों और कॉलोनियों से लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं की बदहाली और प्रशासनिक लापरवाही की शिकायतें सामने आ रही थीं। स्थानीय निवासियों के जरिए दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर अपनी आवाज उठाने के बाद अब इसका बड़ा असर देखने को मिला है। मोचीवाड़ा में पार्षद के घर के पास नाली का पानी सड़क पर बहने, कायस्थ कॉलोनी में महज एक महीने में घटिया सड़क टूटने, और न्यू जनता कॉलोनी में सीवर के खुले गंदे पानी जैसी गंभीर समस्याओं से आमजन त्रस्त है। साथ ही, हरि राम विहार मार्ग पर मंदिर के ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज नंगे तार किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहे थे। पब्लिक के इस डिजिटल विरोध और शिकायतों पर नगर परिषद और संबंधित विभागों ने तुरंत संज्ञान लिया। जिसके बाद वसंत विहार गली नंबर 1 में सीवर का खराब ढक्कन बदला गया और कंवरपुरा रोड पर सड़क धंसने की बड़ी समस्या का एईएन वाजिद अहमद ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थायी समाधान करवाया। अधिकारियों की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पार्षद के घर के पास ही लगा गंदगी का अंबार सीकर शहर के मोचीवाड़ा क्षेत्र स्थित बकरी मंडी के निवासी गोविंद खटीक ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' के जरिए अपनी समस्या उठाई है। उन्होंने बताया कि इलाके में स्थानीय पार्षद के घर के ठीक पास नाली का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर मुख्य सड़क पर बह रहा है। इस जलभराव और चारों तरफ फैली गंदगी के कारण स्थानीय निवासियों और वहां से गुजरने वाले राहगीरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बदबू और मच्छरों के कारण बीमारी का खतरा भी बना हुआ है। महज 1 महीने में ही टूटने लगी नई बनी सड़क शहर की कायस्थ कॉलोनी के रहने वाले आशुतोष पारीक ने 'भास्कर समाधान' पर सड़क की बदहाली को लेकर समस्या लिखी है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में हाल ही में बनाई गई सड़क का निर्माण बेहद घटिया क्वालिटी से किया गया है, जिसके कारण यह एक महीने के भीतर ही जगह-जगह से टूटने लगी है। इसके अलावा गैस कनेक्शन देने वाली एजेंसी ने भी पाइपलाइन डालने के लिए सड़क को खोदकर ऐसे ही छोड़ दिया है। इस लापरवाही की वजह से स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों और गंदगी के कारण स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल मोती की ढाणी, न्यू जनता कॉलोनी रोड से सीवर का गंदा पानी मुख्य सड़क पर बहने के बारे में क्षेत्र के निवासी यूनूज खान ने 'भास्कर समाधान' के जरिए बताया है। उन्होंने लिखा कि करीब 1 साल पहले यहां सीवर और बिजली की लाइन डालने के लिए सड़क को तोड़ा गया था। कार्य पूरा होने के बाद भी आज तक सड़क की मरम्मत नहीं की गई है, जिससे पूरी राह में गहरे गड्ढे बने हुए हैं। सीवर का पानी सड़कों पर फैलने से उठती बदबू और गंदगी के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बिना आर्म्ड केबल के हाई वोल्टेज तारों से हादसे का डर सीकर शहर के हरि राम विहार मार्ग से बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। क्षेत्र के निवासी नवल किशोर शर्मा ने 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट करते हुए बताया कि स्थानीय शिव मंदिर के ठीक ऊपर से बिजली के मुख्य तार गुजर रहे हैं। इन तारों पर सुरक्षा के लिहाज से आर्म्ड केबल (कवरिंग) भी नहीं लगाई गई है। मंदिर में नियमित रूप से श्रद्धालुओं का आना-जाना रहता है, जिससे हर समय किसी बड़े हादसे का डर बना रहता है। स्थानीय लोगों ने इन नंगे तारों पर जल्द से जल्द सुरक्षित केबल लगवाने की मांग की है। गली नंबर 1 में बदला गया सीवर का खराब ढक्कन सीकर शहर के वसंत विहार, गली नंबर 1 से 'भास्कर समाधान' के जरिए उठाई गई जनसमस्या का सकारात्मक समाधान हो गया है। क्षेत्र के निवासी महेश कुमार ने कुछ समय पहले इस मार्ग पर सीवर चैंबर का ढक्कन खराब होने और खुला रहने की समस्या पोस्ट की थी, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ था। इस समस्या पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग ने तत्परता दिखाई और मौके पर पहुंचकर नया ढक्कन लगवा दिया है। समस्या दूर होने पर महेश कुमार और स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है। सीवर टैंकर धंसने के बाद जागी नगर परिषद पैरेडाइज सिटी, कंवरपुरा रोड से 'भास्कर समाधान' पर उठाई गई सड़क की समस्या का विभाग ने समाधान कर दिया है। क्षेत्र के रहने वाले राजेश ने कुछ समय पहले समस्या पोस्ट की थी कि मुख्य सड़क बेहद जर्जर हो चुकी है, जिसके कारण वहां एक सीवर टैंकर भी सड़क में धंस गया था और बड़ा हादसा होते-होते बचा। मामला सामने आने के बाद नगर परिषद के एईएन (AEN) ने तुरंत संज्ञान लिया और मौके पर कार्रवाई करवाते हुए समस्या का स्थायी समाधान करा दिया है, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। वाजिद अहमद बने आज 'स्टार ऑफिसर' सीकर के पैरेडाइज सिटी कंवरपुरा रोड के निवासियों को आखिरकार जर्जर सड़क से निजात मिल गई है। दरअसल, स्थानीय निवासी राजेश ने 'भास्कर समाधान' मंच पर इस खस्ताहाल सड़क की शिकायत पोस्ट की थी, जहां हाल ही में एक सीवर टैंकर सड़क धंसने से दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बचा था। इस गंभीर मामले के उजागर होते ही नगर परिषद के एईएन (AEN) वाजिद अहमद तुरंत हरकत में आए। उन्होंने मौके पर टीम भेजकर कार्य शुरू करवाया और सड़क की मरम्मत कर समस्या का स्थायी समाधान करा दिया। अब राहगीरों और क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए…. 1.सीकर में बहानेबाजी पर भारी पड़ा ऐक्शन:कहीं सिस्टम की सुस्ती से बढ़ा खतरा, तो कहीं 'स्टार अफसर' ने दूर की जनता की परेशानी 2.भास्कर समाधान: पोस्ट करने के 4 घंटे में हुआ समाधान:सीवर समस्या सुलझी; नाला, जलभराव और आवारा पशु बने परेशानी, अमित स्वामी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 3.सीकर शहर की समस्याएं भास्कर समाधान पर पहुंचीं:कहीं टूटी सड़क तो कहीं जलभराव और नाली की परेशानी, सुरेंद्र गोदारा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 4.भास्कर समाधान: लाइट की समस्या का हुआ समाधान:सीकर में पानी, बिजली, सड़क और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान: कचरा हटने पर लोगों को मिली राहत:आवारा पशुओं का आतंक, अंधेरे में डूबी गलियां और सड़क पर गहरे गड्ढे से बढ़ी परेशानी 6.सीकर में नाली, सड़क से जुड़ी समस्याओं का हुआ समाधान:नालों की सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और पेयजल की समस्याओं से लोग परेशान 7.भास्कर समाधान : स्ट्रीट लाइट की समस्या का हुई हल:शहर में सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पानी की समस्याओं से परेशान, सुरेंद्र जाट बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 8.भास्कर समाधान: गोकुलपुरा में खुले में फैला कचरा हटाया:पेयजल रिसाव, गंदी नालियां, टूटी सड़कें और बंद स्ट्रीट लाइट से शहरवासी परेशान, अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9.‘भास्कर समाधान’ से एक क्लिक पर मिलता हल:कहीं 7 साल में 30 दिन ही जली लाइट, तो कहीं सड़क के बीच जानलेवा गड्ढे से हादसे का खतरा 10.'भास्कर समाधान' का बड़ा असर:कहीं बरसों पुराना जानलेवा गड्ढा हुआ दुरुस्त, तो कहीं दूर हुई लो-वोल्टेज की समस्या