सीकर में SP कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच उस समय झड़प हो गई, जब प्रदर्शनकारी कार्यालय के गेट पर विरोध जताने लगे। पुलिस के अनुसार, धक्का-मुक्की की स्थिति बनने के बाद बल प्रयोग किया गया, जबकि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। दरअसल, सीकर के एक हॉस्टल में बाउंसर्स से नीट स्टूडेंट्स को पाइप से पीटा था, जिसके विरोध में मंगलवार को SFI कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश रैली निकाली। रैली के रूप में कार्यकर्ता SP ऑफिस पहुंचे, जहां उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। SFI कार्यकर्ताओं ने SP ऑफिस में घुसने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें गेट पर रोक दिया। इसके बाद भी दो SFI कार्यकर्ता गेट पर चढ़ने की कोशिश करने लगे तो पुलिस से धक्कामुक्की हो गई। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच गाली-गलौच हो गई। कार्यकर्ता फिर से पुलिसकर्मियों से उलझते हुए आगे बढ़े तो पुलिसकर्मियों ने SFI कार्यकर्ताओं को पीछे धकेला और लाठी भांजकर तितर-बितर किया। इस दौरान 2-3 SFI कार्यकर्ता लाठीचार्ज की चपेट में आ गए। पहले देखिए, हंगामे से जुड़ी कुछ PHOTO'S पुलिस की वर्दी में हो रही गुंडागर्दी SFI प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र ढाका ने कहा कि पुलिस की वर्दी में गुंडागर्दी हो रही है। स्टूडेंट्स के साथ मारपीट की घटना और फिर SFI कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करना कायरता है। इससे पहले SFI कार्यकर्ता ढाका भवन से रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए SP ऑफिस पहुंचे। यहां SFI कार्यकर्ताओं ने SP प्रवीण नायक नूनावत को ज्ञापन सौंपा। स्टूडेंट्स ही सीकर का मान-सम्मान SFI प्रदेशाध्यक्ष ढाका ने कहा कि सीकर की पहचान आज शिक्षा नगरी के रूप में है। बाहर से आने वालों स्टूडेंट्स की हॉस्टल में बाउंसर्स से पिटाई जैसी घटनाओं से पेरेंट्स डरने लगेंगे। स्टूडेंट्स ही सीकर का मान-सम्मान हैं। हॉस्टल में पिटाई जैसी घटनाओं पर पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई तो ये मामले बढ़ेंगे। एसपी को दिए ज्ञापन में घटना के नामजद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई है। विरोध-प्रदर्शन में SFI जिलाध्यक्ष महिपाल गुर्जर, सचिव राकेश मुवाल, उपाध्यक्ष राजू बिजारणियां, संदीप नेहरा, कन्हैया चौधरी व सुशीला चौधरी कई कार्यकर्त्ता शामिल थे। ------------------- मामले से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… NEET स्टूडेंट्स को हॉस्टल के बाउंसरों ने पाइप से पीटा:दूसरे छात्र के परिजनों को वीडियो कॉल कर दिखाया; मोबाइल छीनने का भी आरोप सीकर में हॉस्टल में रहकर NEET की तैयारी कर रहे 2 छात्रों का किसी दूसरे छात्र के साथ झगड़ा हो गया। इस पर हॉस्टल संचालक ने 3 बाउंसर्स के साथ दोनों छात्रों को पाइप से बुरी तरह पीटा। इस दौरान वीडियो कॉल कर दूसरे छात्र के परिजनों को दिखाया। (पूरी खबर पढ़ें…) हॉस्टल में स्टूडेंट्स से मारपीट मामले में क्रॉस केस दर्ज:16 साल के नाबालिग को बंधक बनाकर पीटा था, वीडियो बनाकर रंगदारी मांगने का आरोप सीकर में हॉस्टल में बाउंसर्स के स्टूडेंट्स से मारपीट के मामले में क्रॉस केस दर्ज हो गया है। उसी हॉस्टल में रहने वाले एक स्टूडेंट के पिता ने पीड़ित दोनों स्टूडेंट्स समेत कुल 3 स्टूडेंट मारपीट करने, निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने और फिर रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज करवाया है। (पूरी खबर पढ़ें…)