सीकर में 34 साल की महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला के दो परिचित युवक ही उसे बहला-फुसलाकर ले गए थे। फिर शराब पिलाकर गैंगरेप किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला ने पुलिस में शिकायत देकर बताया- 6 मार्च को उसके दो परिचित युवक ही उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। जिन्होंने महिला को शराब पिलाई। जब महिला को होश नहीं रहा तो दोनों आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। महिला ने जब इसका विरोध किया तो दोनों आरोपी धमकी देने लगे। दोनों आरोपियों ने कई बार महिला के साथ गैंगरेप किया। महिला आरोपियों के चंगुल से निकलकर आई। इसके बाद पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया। 18 साल की युवती लापता वहीं, दूसरी तरफ सीकर जिले में 18 साल की युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 29 अप्रैल से उनकी बेटी लापता है। जिसे कोई युवक अपने साथ ले जा सकता है। पुलिस अब युवती की तलाश कर रही है।