टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय में 100 डे कैंपेन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अभियान की ब्लॉकवार प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने सभी सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर (STS) से उनके ब्लॉक की प्रगति रिपोर्ट ली। उन्होंने अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान डॉ. एस.पी. शर्मा ने 100 डे कैंपेन के तहत अधिकतम लक्ष्य प्राप्त करने पर जोर दिया। डॉ. बजरंग लाल रेवाड़ ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन (PPT) के माध्यम से ब्लॉकवार प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। डॉ. विनय बंसल ने अभियान की सफलता के लिए सभी कर्मचारियों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में डीपीसी सत्यभान सिंह देवड़ा, पीपीएम दिलीप कुमार, एसटीएस सज्जन सिंह, वीरेंद्र सिंह, दीपक कुमार, रघुवीर सिंह, एसटीएलएस विनोद कुमार, निर्माल्या बनर्जी, गौतम वैष्णव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।