सिरोही जिले में शिवगंज ब्लॉक के पालड़ी में आस्था राजीविका महिला सर्वांगीण विकास सहकारी समिति लिमिटेड में विजन बिल्डिंग एक्सरसाइज मॉडल चरण-3 प्रशिक्षण का समापन हुआ। यह प्रशिक्षण 12 से 15 अक्टूबर तक चला। एसआरपी मधु साहू ने यह प्रशिक्षण दिया। चार दिन के इस कार्यक्रम में महिलाओं को खेल और चार्ट के जरिए 5 साल के विजन प्लान की जानकारी दी गई। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, जेंडर, सरकारी योजना और नशा मुक्ति पर रोडमैप बनाया गया। महिलाओं का बढ़ाया हौसला समापन के समय डीपीएम खंगारा राम देवासी और बीपीएम प्रांजल जाडव प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रशिक्षण का जायजा लिया और महिलाओं से बात कर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान सीएम मीनाक्षी कंवर, सीएलएफ अध्यक्ष पवित्रा कंवर, एसी गुलाब कंवर, सीसी कंचन मेघवाल, कृषि सखी लीला देवी, पशु सखी संतोष देवी, बीसी निरमा और एसी सुमन मौजूद थीं। उदयपुर से सीआरपी आशा देवी और पुष्पा देवी भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।