पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण में सिरोही जिले की 4 पंचायत समितियों की 110 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को मतदान हुआ। शाम 6 बजे 71.16 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा 73.26 प्रतिशत मतदान रेवदर पंचायत समिति में हुआ। वहीं, भांवरी में 73.20 प्रतिशत और पिंडवाड़ा में 72.09 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सिरोही पंचायत समिति में सबसे कम 66.07 प्रतिशत मतदान हुआ। रेवदर, भावरी, पिंडवाड़ा और सिरोही पंचायत समितियों की 110 ग्राम पंचायतों में चुनाव के लिए 351 मतदान केंद्र बनाए गए थे। पंचायत समिति के अनुसार रेवदर में 31, भावरी में 28, पिंडवाड़ा में 30 और सिरोही में 21 ग्राम पंचायतें हैं। रेवदर में सबसे ज्यादा, सिरोही में सबसे कम मतदान