राजीविका और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने रोहिड़ा, नितोड़ा, झाड़ोली और पिण्डवाड़ा में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए। 23, 24 और 26 अक्टूबर को स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 250 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसका मकसद ग्रामीण महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। इन शिविरों में महिलाओं का रक्तचाप, रक्त शर्करा, वजन, लंबाई और हीमोग्लोबिन जांचा गया। गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच भी हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिलाओं को समय पर डॉक्टर से सलाह लेने को कहा। पोषण सखियों ने संतुलित आहार, साफ-सफाई और एनीमिया से बचाव के तरीके बताए। खान-पान से जुड़ी सलाह दी महिलाओं को हरी पत्तेदार सब्जियां, मौसमी फल, गुड़ और भुने चने खाने की सलाह दी गई। उन्हें घरों में पोषण वाटिका बनाने के लिए भी प्रेरित किया गया। राजीविका के मनोज मीणा, सीएलएफ प्रभारी शीला बैरवा, भारती दाना, प्रवीण कुमारी, कविता राठौड़ और सीएमएफ के शंकर लाल प्रजापत ने शिविरों को सफल बनाने में योगदान दिया।