भास्कर संवाददाता| पाली जीजा से गर्भवती होने के बाद युवती ने सोमवार को बच्चे को जन्म ​दिया। इसी मामले में आरोपी पहले से जेल में है। आरोप है कि उसे पत्नी पसंद नहीं थी। पढ़ाई के बहाने साली को साथ ले गया, जिससे वह गर्भवती हो गई थी। अब पीड़िता के परिवार का कहना है कि बच्चे को हम नहीं रखेंगे। कानूनी प्रक्रिया अपना कर इसे आरोपी को सौंप देंगे। पुलिस के अनुसार पीड़िता की बड़ी बहन से आरोपी की 17 जून 2022 को शादी हुई थी। पीड़िता के परिवार ने रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि आरोपी कहता था कि तुम काली हो, इसलिए मुझे पसंद नहीं हो। मैं पढ़ी लिखी और सुंदर लड़की लाऊंगा। कुछ महीनों में परेशान होकर पीड़िता अपने पीहर आ गई। आरोपी 25 मई 2025 को गांव आया और साली को बड़े शहर में पढ़ाने का झांसा देकर ले गया। करीब 6 महीने में कई बार दुष्कर्म किया, इसके कारण वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि करीब 2 महीने पहले आरोपी ने नशे की हालत में उससे मारपीट की, जिससे वह परेशान होकर 7 फरवरी 2026 भागकर अपने घर आ गई थी। यहां 3 मार्च 2026 को मुकदमा दर्ज करवाया था। थानाधिकारी का कहना है कि शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में आरोपी जेल में है।