गर्मी में बढ़ती मौसमी बीमारियों और मरीजों की भीड़ को देखते हुए सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में अब इवनिंग में भी ओपीडी का संचालन होगा। ये ओपीडी शाम 5 से 7 बजे तक संचालित होगी। हेल्थ डिपार्टमेंट की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ आज एसएमएस हॉस्पिटल की व्यवस्था को देखने जब मौके पर पहुंची तो वहां मरीजों को देखकर उन्होंने ये निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने हॉस्पिटल में दवाईयों के काउंटर बढ़ाने के निर्देश दिए, लेकिन काउंटर पर दवाईयों की कमी पर वह मौन रही। दरअसल विजीट के दौरान जब वह काउंटर नंबर 10, 11 पर पहुंची और वहां बड़ी संख्या में भीड़ देखी तो उन्होंने पूछा यहां इतनी भीड़ क्यों है? इस दौरान वहां जमीन पर बैठे कुछ मरीज और उनके परिजनों से भी बात की तो पता चला कि अंदर काउंटर पर दवाईयां उपलब्ध नहीं होने के कारण वे यहां बाहर लाइन में लगे है। इस पर जब उन्होंने प्रिंसिपल और दूसरे प्रशासनिक व्यवस्था में लगे डॉक्टरों से बात की, तो पता चला बड़ी मात्रा में आवश्यक दवाईयां (मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना में लिस्टेड) सप्लाई में नहीं आ रही। इस कारण मरीजों को स्थानीय स्तर पर खरीद करके दवाईयां काउंटर नंबर 10, 11 से उपलब्ध करवाई जा रही है। जनरल मेडिसिन के डॉक्टर बैठेंगे ईवनिंग ओपीडी में विजीट के दौरान मरीजों की भीड़ को देखते हुए उन्होंने ओपीडी के समय में बढ़ोतरी पर चर्चा की। इस पर एसएमएस प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने बताया- मौसमी बीमारी को देखते हुए यहां ईवनिंग ओपीडी का संचालन पहले किया जा चुका है। ऐसे में गर्मियों में भी इसे शुरू किया जा सकता है। इससे मरीजों को काफी फायदा होगा और इलाज के लिए लम्बा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस सुझाव के बाद प्रिंसिपल सेक्रेट्री ने शाम 5 से 7 बजे तक ओपीडी का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए। ये भी दिए निर्देश