पाली के सोजत रोड इलाके में किराया मांगने पर किरायेदार ने मकान मालिक पर एक के बाद एक चार गोलियां चला दीं। आरोपी ने दो साल से किराया नहीं दिया था। मंगलवार सुबह मकान मालिक ने किराया मांगा तो किरायेदार रिवॉल्वर लेकर आया और बोला- तेरा खेल खत्म कर दूंगा। उसने फायरिंग शुरू कर दी। उससे बचने के लिए मकान मालिक रेंगता हुआ एक दुकान में घुस गया। किरायेदार भी उसके पीछे गया। इस दौरान उसने मकान मालिक पर कुल चार फायर किए। तीन गोली पेट और एक कमर में लगी है। इस पूरी घटना का बुधवार को CCTV फुटेज सामने आया। सोजत रोड थाना प्रभारी कमला लोहार ने बताया- मकान मालिक पूरण मारू (40) पर उसके किरायेदार अमित ने फायरिंग की है। आरोपी फरार है, उसकी तलाश जारी है। घायल पूरण का जोधपुर एम्स में इलाज चल रहा है। अब देखिए, घटना का CCTV फुटेज… 1. फायरिंग से बचने के लिए दुकान में घुसा मकान मालिक 2. मकान मालिक का पीछा करते हुए किरायेदार भी घुसा 2 साल से नहीं दिया था किराया थाना प्रभारी कमला लोहार ने बताया- पूरण के भतीजे हरीश ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार, पूरण मारू का सोजत रोड के सुभाष मार्ग पर मकान है। यहां एक कमरे में अमित 2 साल से किरायेदार है। उसने 2 साल से किराया नहीं दिया था। मंगलवार को पूरण उससे किराए को लेकर बात करने गए तो अमित भड़क गया। गालियां दीं और कहा- तू नया-नया पैसे वाला बना है। आज तेरा खेल ही खत्म कर दूंगा। इसके बाद अमित रिवॉल्वर लेकर आया और फायरिंग शुरू कर दी। … यह खबर भी पढ़ें… लक्ष्मणगढ़ में चुनावी रंजिश में चले लाठी-सरिए:पार्षद बोले- घर के बाहर खड़े लोगों पर किया हमला, एक युवक की नाक और दांत टूटा पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में लाठी और सरियों से मारपीट हो गई। हमले में एक युवक गंभीर घायल हो गया। उसके नाक और मुंह पर चोट आई है। घटना सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र की है। (पूरी खबर पढ़ें)