राज्य सरकार द्वारा आमजन तक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने एवं सामाजिक व सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के तहत आज सोमवार को श्री हरनी महादेव मंदिर ट्रस्ट, भीलवाड़ा (राज.) द्वारा सोमनाथ विरासत के 75 साल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं आमजन की सहभागिता देखने को मिली। सोमनाथ से जुड़े आयोजन किए कार्यक्रम में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर विशेष श्रृंगार दर्शन, कलश यात्रा, रुद्राभिषेक एवं सोमनाथ से जुड़ी कथाओं का वाचन जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन किए गए। इन आयोजनों के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ राज्य सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई गई। ग्रामीण एंव शहरी व्यक्ति तक पहुंचे योजना का लाभ इस मौके पर सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा की राज्य सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के प्रत्येक व्यक्ति तक कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं का लाभ पहुंचे। जनकल्याणकारी योजनाओं को सराहा जनजागरूकता कार्यक्रमों एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से आमजन को योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी सोच एवं विकासोन्मुख प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे। इनकी रही मौजूदगी कार्यक्रम में सांसद दामोदर अग्रवाल, उपखण्ड अधिकारी अरुण जैन, जिला रसद अधिकारी अमरेंद्र, लक्ष्मीनारायण पूर्व चेयरमैन यूआईटी, राजेंद्र कचोलिया पूर्व बार एसोसियेशन, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी जग जितेंद्र सिंह, ट्रस्ट अध्यक्ष नंदकिशोर दरक, सचिव ओमप्रकाश दरक, सुभाष बाहेती ट्रस्टी सहित अतिथि मौजूद रहे।