झालावाड़| धरणीधर मंदिर प्रांगण सुनेल में नेशनल मिशन ऑफ़ एडिबल आयल सीड के तहत क्षेत्र के किसानों को निशुल्क सोयाबीन बीज वितरण हुआ। इसमें भाजपा जिला महामंत्री कृष्णा मंडलोई ने 250 किसानों को निशुल्क सोयाबीन बीज वितरण किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से देश में कृषि क्षेत्र में तकनीक, निवेश और किसान कल्याण को नई दिशा मिली है। इन प्रयासों का उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और सांसद दुष्यंत सिंह के प्रयासों के चलते यहां सिंचाई संसाधनों के विकास की दिशा में भरपूर काम हुए हैं। कृषि पर्यवेक्षक प्रदीप कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष तूफ़ान सिंह नागर, विनोद नागर, पप्पू मेघवाल सहित अन्य मौजूद रहे।