जैसलमेर | जिला सैनिक कल्याण कार्यालय जैसलमेर में आगामी 17, 18 एवं 19 नवंबर को पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं व आश्रितों के लिए तीन दिवसीय शिविर आयोजित होगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अजय शुक्ला ने बताया कि रक्षा मंत्रालय द्वारा आईसीआईसीआई बैंक को स्पर्श प्रणाली के लिए नोडल बैंक नियुक्त किया गया है, जिसकी टीम शिविर में सेवाएं देगी। शिविर में पूर्व सैनिकों व वीरांगनाओं की बैंक पेंशन एवं स्पर्श पोर्टल से जुड़ी समस्याओं का मौके पर निस्तारण होगा।