गर्मियों की छुट्टियों में बढ़ते यात्री भार को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे तीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर रहा है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार खातीपुरा-हावड़ा, जोधपुर-आसनसोल और मदार-कोलकाता रूट पर यह ट्रेनें तय तारीखों से सीमित ट्रिप के लिए चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों का उद्देश्य यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा देना है और सभी ट्रेनों के लिए अलग-अलग दिन, समय और स्टॉप तय किए गए हैं। खातीपुरा-हावड़ा ट्रेन 15 अप्रैल से गाड़ी संख्या 09707 खातीपुरा-हावड़ा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक 3 ट्रिप के लिए चलेगी। यह ट्रेन हर बुधवार को 17.00 बजे खातीपुरा से रवाना होकर गुरुवार को 22.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09708 हावड़ा-खातीपुरा ट्रेन 17 अप्रैल से 1 मई तक 3 ट्रिप चलेगी। यह शुक्रवार को 00.15 बजे हावड़ा से रवाना होकर शनिवार को 11.30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। खातीपुरा-हावड़ा ट्रेन के स्टॉप यह ट्रेन दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, इदगाह, टुंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सुबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ, गोमो, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, खाना जंक्शन, बर्धमान और बैण्डेल स्टेशनों पर रुकेगी। जोधपुर-आसनसोल ट्रेन 14 अप्रैल से गाड़ी संख्या 04819 जोधपुर-आसनसोल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 14 अप्रैल से 28 मई तक 3 ट्रिप के लिए चलाई जाएगी। यह हर मंगलवार को 17.00 बजे जोधपुर से रवाना होकर गुरुवार को 04.55 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04820 आसनसोल-जोधपुर ट्रेन 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 3 ट्रिप चलेगी। यह गुरुवार को 07.55 बजे आसनसोल से रवाना होकर शुक्रवार को 18.45 बजे जोधपुर पहुंचेगी। जोधपुर-आसनसोल ट्रेन के स्टॉप यह ट्रेन गोटन, मेडतारोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावा सिटी, फुलेरा, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, इदगाह, टुंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सुबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, फतुहा जंक्शन, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, किऊल, जमुई, झाझा, जसीडीह, मधुपुर और चितरंजन स्टेशनों पर रुकेगी। मदार-कोलकाता ट्रेन 17 अप्रैल से गाड़ी संख्या 09605 मदार-कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 17 अप्रैल से 1 मई तक 3 ट्रिप चलेगी। यह हर शुक्रवार को 10.45 बजे मदार से रवाना होकर शनिवार को 21.50 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09606 कोलकाता-मदार ट्रेन 19 अप्रैल से 3 मई तक 3 ट्रिप के लिए चलाई जाएगी। यह रविवार को 00.50 बजे कोलकाता से रवाना होकर सोमवार को 14.00 बजे मदार पहुंचेगी। मदार-कोलकाता ट्रेन के स्टॉप यह ट्रेन किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, इदगाह, टुंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सुबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया, कोडरमा, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, खाना जंक्शन, बर्धमान, बैण्डेल और नैहाटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।