भास्कर न्यूज | बारां अंबेडकर जयंती पर भाजपा शहर मंडल ने अंबेडकर चौराहे पर विचार गोष्ठी आयोजित की। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। मुख्य अतिथि सांसद दुष्यंत सिंह ने कहा कि अंबेडकर की ओर से दिखाया गया समानता, न्याय और अधिकारों का मार्ग आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके विचारों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता मजबूत करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने कहा कि बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। गोष्ठी में विधायक राधेश्याम बैरवा, हेमराज मीणा, जयेश गालव और नारायण डांगोरिया ने भी संबोधित किया। संचालन विद्यारतन जयंत ने किया। इस दौरान प्रमोद मीणा, नागरिक बैंक के चेयरमैन हरगोविंद जैन, महावीर सिंह हाड़ा, निर्मल माथोड़िया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश हाड़ा, प्रधान मोरपाल सुमन, दिलीप शाक्यवाल, कैलाश शर्मा, भगवती बैरवा उपस्थित थे। बारां | जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अंबेडकर सर्किल पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। जिला संगठन महामंत्री कैलाश जैन ने बताया कि इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया ने कहा कि वर्तमान में बाबा साहेब के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। इस मौके पर पीसीसी सचिव धर्मराज मेहरा, पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल, एससी प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष सत्यनारायण भूमलिया, नगर अध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज, सेवादल प्रदेश सचिव अशरफ देशवाली, सेवादल जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव, शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कमल यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मचंद जैन आदि उपस्थित थे। बारां | अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) की ओर से जिलाध्यक्ष श्यामबाबू मेहता के नेतृत्व में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। अंबेडकर सर्किल स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में खंड अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा, जिला मंत्री कृष्णकांत चौरसिया, अतिरिक्त संगठन मंत्री मनीष नागर सहित कई शिक्षक व पदाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान सभी ने संविधान निर्माता के आदर्शों, सामाजिक समरसता और समानता को अपनाने का संकल्प लिया। जन सेवा प्रन्यास की ओर से केशव कीर्ति भवन में शिविर में संगठन पदाधिकारियों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में प्रदीप सिंह तंवर, भगवान नागर, चेतन पारीक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।