श्रीगंगानगर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे श्रीकरणपुर क्षेत्र में मंगलवार रात को खेत से 570 ग्राम हेरोइन का पैकेट बरामद किया गया है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ढाई करोड़ रुपए बताई जा रही है। ये कार्रवाई 118वीं बटालियन BSF ने CID की सूचना पर की है। शेक्सरपाल BOP के पास खेत में मिला पीला पैकेट 118वीं बटालियन BSF के शेक्सरपाल BOP कमांडर पीके मीणा के नेतृत्व में BSF, CID और पुलिस की टीम ने सीमा क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान 11 एफए गांव के एक खेत में पीले रंग का संदिग्ध पैकेट मिला। जांच में पैकेट से 570 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। CID की सूचना पर चलाया संयुक्त ऑपरेशन सूत्रों के अनुसार, इस कार्रवाई में CID के नवनीत मीणा की अहम भूमिका रही। उनकी सूचना के बाद BSF और पुलिस ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया, जिसमें नशीले पदार्थ की खेप बरामद हुई। दरअसल, श्रीकरणपुर का सीमावर्ती क्षेत्र पिछले कुछ समय से हेरोइन तस्करी की घटनाओं के कारण सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में है। ताजा बरामदगी के बाद BSF, CID और पुलिस की टीमें यह पता लगाने में जुटी हैं कि खेप सीमा पार से किस तरह पहुंचाई गई और इसके पीछे कौन-सा तस्करी नेटवर्क सक्रिय है।