श्रीगंगानगर में सोमवार शाम को हुई ओलावृष्टि, बारिश व आंधी के बाद मौसम पूरी तरह से बदल गया। मंगलवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं और तेज हवाएं चल रही हैं। इसी बीच मौसम भी सुहाना बना हुआ है। बदलवाही और हल्की बारिश का दौर अगले तीन-चार दिनों तक जारी रहेगा। सोमवार को ग्राम पंचायत 11 पी पतरोड़ा और आस-पास के गांवों में दोपहर बाद बारिश के साथ ओले गिरे। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। रात को 10 बजे तेज आंधी का दौर शुरू हुआ और मंगलवार सुबह 5 बजे तक जारी रहा। रातभर धूल भरी आंधी ने लोगों को परेशान किया। मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर सोमवार को अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने जिले में आज भी हल्की बारिश की संभावना जताई है और दिनभर धूल भरी आंधी चलेगी। ्अर गले तीन-चार दिन तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। जिससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।