श्रीगंगानगर में विजयादशमी पर मंगलवार देर शाम NSUI कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान के पास मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ के लगाए नारे प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया के तहत बड़ी संख्या में मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित किया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग की। चुनाव आयोग की पारदर्शिता पर सवाल उठाए NSUI जिलाध्यक्ष ईशान वीर मान ने कहा कि चुनाव आयोग के कामकाज और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची से नाम हटाए जाने की प्रक्रिया ने आयोग की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर संदेह पैदा किया है। मान ने कहा कि विजयादशमी पर रावण दहन के बीच ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका गया। उन्होंने ज्ञानेश कुमार को असली रावण बताया। दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग का विरोध ईशान वीर मान ने दिल्ली में आंदोलन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग की निंदा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पुलिस बल के जरिए जन आंदोलनों को दबाने का प्रयास कर रही है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोगों का विरोध दर्ज कराने का अधिकार सुरक्षित रहना चाहिए।