पंचायती राज चुनाव-2026 को लेकर श्रीगंगानगर जिले में जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति प्रधान पदों के आरक्षण की लॉटरी निकल चुकी है। 11 पंचायत समितियों के प्रधान पदों के लिए आरक्षित वर्ग तय कर दिए गए हैं। जिले के 39 जिला परिषद सदस्य जोन में एससी ओपन के लिए 8 और एससी महिला के लिए 8 जोन आरक्षित किए गए हैं। ओबीसी ओपन के लिए 2 और ओबीसी महिला के लिए 1 जोन आरक्षित है। एसटी वर्ग के लिए कोई जोन आरक्षित नहीं किया गया है। वहीं, अनारक्षित ओपन के 10 और अनारक्षित महिला के 10 जोन रखे गए हैं। 11 पंचायत समितियों के प्रधान पदों का आरक्षण तय श्रीगंगानगर जिले की 11 पंचायत समितियों के प्रधान पदों का आरक्षण भी तय हो गया है। श्रीगंगानगर उत्तर में एससी महिला, श्रीगंगानगर दक्षिण में सामान्य महिला, अनूपगढ़ में ओबीसी, घड़साना में एससी, श्रीकरणपुर में सामान्य और पदमपुर में एससी वर्ग के लिए प्रधान पद आरक्षित किया गया है। रायसिंहनगर में एससी महिला, सादुलशहर में सामान्य, सूरतगढ़ में सामान्य, श्रीविजयनगर में सामान्य महिला और राजियासर में सामान्य महिला वर्ग के लिए प्रधान पद आरक्षित है। महिलाओं के लिए 50% आरक्षण पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण लागू है। इसके चलते प्रदेश में करीब 1.55 लाख जनप्रतिनिधियों के पदों में से 77 हजार से अधिक पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। इस बार पहली बार ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के आधार पर आरक्षण की लॉटरी निकाली जा रही है। सरपंच और वार्ड पंचों की लॉटरी 24 सितंबर को पंचायती राज संस्थाओं में सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी 24 सितंबर को उपखंड स्तर पर निकाली जाएगी। इसके साथ ही पंचायत चुनाव को लेकर विभिन्न पदों की आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ेगी। पढ़िए … 11 पंचायत समितियों में वार्डवार आरक्षण की स्थिति श्रीगंगानगर दक्षिण पंचायत समिति श्रीगंगानगर उत्तर पंचायत समिति घड़साना पंचायत समिति सूरतगढ़ पंचायत समिति श्रीविजयनगर पंचायत समिति करणपुर पंचायत समिति पदमपुर पंचायत समिति अनूपगढ़ पंचायत समिति सादुलशहर पंचायत समिति रायसिंहनगर पंचायत समिति राजियासर पंचायत समिति