श्रीगंगानगर में पुलिस शहीद दिवस के मौके पर बुधवार को पुलिस लाइन में शहीद हुए पुलिस और पैरामिलिट्री बलों के जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस अधीक्षक हरीशंकर सहित विभाग के उच्चाधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया। इस दौरान परेड के जरिए शहीदों को सलामी दी गई। साथ ही पौधारोपण किया गया। पुलिस अधीक्षक हरीशंकर ने बताया- आज पुलिस शहीद दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं। पिछले साल कर्तव्य पथ पर वीरगति को प्राप्त हुए पुलिस और पैरामिलिट्री बलों के जवानों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही शहीद जवानों की याद में पौधारोपण और रक्तदान कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर पिछले साल शहीद हुई ज्योति नायक को श्रद्धांजलि दी गई और उनके परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त की गईं।