भीलवाड़ा | एसटेक ग्रुप और दैनिक भास्कर के संयुक्त तत्वावधान में पांसल स्थित एसटेक इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे राष्ट्रीय स्तर के ‘रंज्ञान’ कार्यक्रम का अगला चरण 12 अप्रैल, रविवार को होगा। कार्यक्रम में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए एडवेंचर कैंप, आयुर्वेद शिविर, आर्ट गैलरी, राइफल शूटिंग, जिप लाइनिंग, स्विमिंग, ऑर्केस्ट्रा, ओपन डांस, क्रिएटिव एक्टिविटीज, मेगा टैलेंट स्कॉलरशिप जैसी गतिविधियां रहेंगी। कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, साहसिक क्षमताओं का विकास करना है। सभी गतिविधियों का प्रशिक्षण राष्ट्रीय स्तर के अनुभवी प्रशिक्षक देंगे। आयुर्वेद शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर निशुल्क जांच करेंगे। जीवनशैली से जुड़ा परामर्श देंगे। कार्यक्रम हर रविवार सुबह 8 से 11 बजे तक होगा। दूसरा सत्र 11 बजे से 2 बजे तक चलेगा। बाहरी विद्यार्थियों के लिए आवास, कैंटीन, परिवहन की सुविधा रहेगी। इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। संपर्क नंबर 8386822849, 7877891312