भास्कर न्यूज | रामगढ़ पचवारा भाजपा मंडल रामगढ़ पचवारा की संगठनात्मक मासिक बैठक सोमवार को आयोजित हुई। इसमें संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की रीति-नीति, जनहितकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। विकसित भारत के निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया। संगठन को अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता का आग्रह किया गया। बैठक में मंडल अध्यक्ष श्रीफूल मीना, उपाध्यक्ष शंकर नोरगपुरा, महामंत्री भगवान सहाय, मीडिया प्रभारी राधेश्याम मेहर, बद्री मारवाड़ी, रामखिलाड़ी, लोहड़ीराम, किरोड़ी, बोधीलाल, बच्चू, सुनील, प्रकाश सैनी, अर्जुन सहित मंडल के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।