विजेता खिलाडीयों को सम्मानित करते अतिथि। भास्कर संवाददाता | डूंगरपुर पीएमश्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय टाउन में अंतरविद्यालय प्रतियोगिताओं के तहत स्थानीय विद्यालय और गौरीशंकर उपाध्याय उमावि के छात्रों के बीच शैक्षणिक और खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। विजेता छात्रों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य रेणुका शर्मा ने बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह में भारतीय जीवन बीमा निगम प्रबंधक रमेश मोटवानी, ब्रांच मैनेजर तेजवीर सिंह और प्रशासनिक अधिकारी कौशिक जोशी अतिथि के रूप में रहे। प्रतियोगिताओं के परिणामों में गणित-विज्ञान ओलंपियाड में मनस्वी चौहान प्रथम, जानवी पटेल द्वितीय, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी में प्राची कलासुआ प्रथम, दक्ष डामोर द्वितीय, पर्यावरण प्रश्नोत्तरी में नंदिनी श्रीमाल प्रथम, मोहम्मद अनिक अली द्वितीय तथा निबंध प्रतियोगिता में माही बेहरा प्रथम, तन्वी सेवक द्वितीय रहे। खो-खो और कबड्डी दोनों में पीएमश्री एमजीजीएस टाउन की टीम विजेता रही। इसी दौरान बीमा निगम डूंगरपुर की ओर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के तहत अलग से निबंध प्रतियोगिता भी कराई गई। इसमें झील श्रीमाल प्रथम, माही बेहरा द्वितीय और नव्या कटारा तृतीय रहीं। माही चौबीसा और प्रत्यय व्यास को सांत्वना पुरस्कार मिला। इस अवसर पर प्रतियोगिता प्रभारी माला आवतानी, हीना मीणा, नीतू माली, अनुराधा चौबीसा, हेमलता चुंडावत, नीलकमल सेवक, मोक्षी मेहता, मोनिका द्विवेदी और पिनल जैन उपस्थित रहे। आभार जिनेन्द्र कुमार तारावत ने व्यक्त किया।