पाली | डॉ. आंबेडकर नर्सेज वेलफेयर सोसायटी (अनवस) के प्रदेशाध्यक्ष पद के चुनाव जयपुर में हुए। चुनाव में पाली के सुगन राम गौड़ सर्वसम्मति से निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष चुने गए। निर्वाचन मंडल के चेयरमैन शैरसिंह मोर्डिया के अनुसार प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए कुल छह आवेदन प्राप्त हुए थे। दो निरस्त हो गए। शेष चार में से तीन उम्मीदवारों ने दावेदारी वापस ले ली थी।