उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में स्थित 'जवाई बांध' रेलवे स्टेशन का नाम बदल दिया गया है। अब इसे 'सुमेरपुर जवाई बांध' स्टेशन के नाम से जाना जाएगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मिहिर देव ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और क्षेत्रीय मांग को देखते हुए सक्षम प्राधिकारी ने स्टेशन के नाम में संशोधन को मंजूरी दी है। इस संबंध में एक आधिकारिक परिपत्र भी जारी किया गया है। नाम बदलने के साथ ही स्टेशन कोड में भी बदलाव किया गया है। पहले 'JWB' रहा स्टेशन कोड अब 'SJWB' होगा। रेलवे की सभी डेटाबेस प्रणालियों, जैसे पीआरएस (यात्री आरक्षण प्रणाली) और यूटीएस (अनारक्षित टिकट प्रणाली) में संशोधित नाम और कोड (SJWB) को अपडेट किया जा रहा है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। भविष्य में सभी आधिकारिक पत्राचार और सूचनाओं में नए नाम 'सुमेरपुर जवाई बांध' का ही उपयोग किया जाएगा।