सुंदरवास से प्रतापनगर जाने वाले रास्ते पर बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां एसबीआई बैंक के ठीक बाहर सीवेज लाइन कई महीनों से खुली पड़ी है। यह खुला गड्ढा किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है। इसमें पशु-पक्षियों के गिरने की पूरी संभावना बनी रहती है। इसके चलते राहगीरों और वाहन चालकों का भी यहां से गुजरना बेहद मुश्किल हो गया है। लंबे समय से खुली इस लाइन के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर निगम से मांग है कि इस खुली सीवेज लाइन को तुरंत दुरुस्त करवा कर भरवाया जाए, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी और जानमाल के नुकसान से बचा जा सके। -मोहित, क्षेत्रवासी