सवाईमाधोपुर| राबाउमावि मानटाउन में कार्यरत उप प्रधानाचार्य सुनिता मीना की दो रचनाओं तितली व दे ताली का हरियाणा राज्य के विद्यालय पाठ्यक्रम (कक्षा 3, 5) के लिए चयन किया। प्रधानाचार्य कल्पना शर्मा व स्टाफ ने बधाई दी। उल्लेखनीय है कि शब्दों की मिश्री नामक पुस्तक के संकलन के लिए देशभर के कवि तथा लेखकों से रचनाएं आमंत्रित की गई थी, जिसमें लगभग 500 कवियों ने अपनी रचनाएं"हरियाणा राज्य मिश्री देवी काव्य फाउंडेशन" को भेजी थी।