राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुरा चारणान में महिलाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग और निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा। आयोजन धारा संस्थान और एफआरएचएस के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। सहयोग सुजलॉन फाउंडेशन का रहा।शिविर में सर्वाइकल कैंसर जांच के लिए महिलाओं के जरूरी सैंपल लिए गए। सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार ने मरीज देखे। सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद सिंह नरूका ने भी जांच की। मौके पर परामर्श दिया गया। निशुल्क दवाइयां बांटी गईं। ग्रामीणों को राहत मिली।