राजस्थान एकीकृत शिक्षक महासंघ के व्यावसायिक शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी पद पर सुरेंद्र कुमार को मनोनीत किया गया। नियुक्ति संयोजक हरपाल दादरवाल, प्रदेशाध्यक्ष भैराराम बेड़ा, प्रदेश महासचिव मुकेश गोरा की अनुशंसा पर की गई। महासंघ ने इसे संगठन के निर्धारित उद्देश्यों, लक्ष्यों की पूर्ति से जोड़ा। सुरेंद्र कुमार के मनोनयन पर प्रदेश संयोजक, व्यावसायिक शिक्षकों ने शुभकामनाएं भेजी। उन्होंने कहा कि सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में कौशल शिक्षा के तहत संचालित व्यावसायिक शिक्षा में सुधार के लिए संगठन के साथ मिलकर प्रयास किए जाएंगे।