पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात 10.30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। 42 साल के चंद्रनाथ कोलकाता से मध्यमनगर जा रहे थे, जहां वे किराए के घर में अकेले रहते थे। उनके परिवार में सिर्फ मां है, जो पूर्व मेदिनीपुर के चांदीपुर में रहती है। चंद्रनाथ पिछले 5 साल से सुवेंदु के लिए काम कर रहे थे। राजनीति में आने से पहले एयरफोर्स में अफसर थे। VRS लेने के बाद कुछ समय कॉर्पोरेट सेक्टर में काम किया। इसके बाद राजनीति में आ गए। चंद्रनाथ ने भवानीपुर में सुवेंदु के चुनाव अभियान की जिम्मेदारी संभाली थी। ये वही सीट है जहां से सुवेंदु ने ममजा बनर्जी को विधानसभा चुनाव में हराया है। 30 अप्रैल को जब ममता शाखावत मेमोरियल हाई स्कूल के स्ट्रॉन्ग रूम पहुंची थीं, तो चंद्रनाथ भी वहां पर थे। फर्जी नंबर प्लेट, रास्ता ब्लॉक कर गाड़ी रुकवाई, टाइमलाइन समझिए हत्या में ग्लॉक 47X पिस्टल का इस्तेमाल फोरेंसिक जांच के शुरुआती इनपुट के मुताबिक, हमलावरों ने ग्लॉक 47X पिस्टल का इस्तेमाल किया था। इस तरह के मॉडर्न हथियार का इस्तेमाल कोई आम अपराधी नहीं करते। जिस तरह से हमला हुआ, उसे कोई प्रोफेशनल शूटर ही अंजाम दे सकता है।