झुंझुनूं | संस्कार भारती की ओर से पार्श्वगायिका आशा भोंसले की स्मृति में केशव आदर्श विद्या मंदिर सभागार में सांस्कृतिक संध्या ‘स्वरांजलि’ आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य रुक्मणी सेक्सरिया थीं। अध्यक्षता पूर्व अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कालूराम महला ने की। डॉ. राजबाला ढाका, एडवोकेट सुरेंद्र सिंह डाबड़ी, डॉ. बंशीलाल भूरिया, डॉ. रमेश कुमावत व शिवलाल कुमावत विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र भाटी ने बताया कि अतिथियों व उपस्थित कलाकारों ने आशा भोंसले के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद रविंद्र शेखावत, संतोष कुमार, कौशल कुमारी, कैलाश सूर्या, अनिल चंदेलिया, मनोज शर्मा, आनंद कुमार, अनु कंवर, ज्योति शर्मा, कपिल सोनी, दिव्यम सैन आदि कलाकारों ने उनके गाए गीतों की प्रस्तुतियां दीं। झुंझुनूं. आशा भोंसले को श्रद्धांजलि देते हुए।