फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने राजस्थान में ‘टैगोर ब्रांड’ के सरसों तेल की ​बिक्री पर रोक लगा दी। इस तेल के तीन अलग-अलग बैच जांच में अनसेफ मिले हैं। यह रिपोर्ट आने के बाद विभाग ने आदेश जारी करके दो महीने तक बेचने और सप्लाई पर बैन कर दिया। विभाग के फूड सेफ्टी कमिश्नर डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया- टैगोर ब्रांड सरसों के तेल के बैच नंबर 1, 2 और बैच नं. 10 जांच में अनसेफ मिले। उपभोक्ता उपयोग नहीं करें, दुकानदार को वापस दें जयपुर सीएमएचओ डॉ. रवि शेखावत ने बताया- आमजन, उपभोक्ता से अपील है कि जिनके पास टैगोर ब्रांड सरसों के तेल के बैच नंबर 1, 2 या 10 उपलब्ध हों तो उनका उपयोग न करें और संबंधित विक्रेता को वापस करें। साथ ही बिक्री करने वाले व्यापारियों से भी अपने-अपने प्रतिष्ठानों से इन बैच के स्टॉक को हटाने के निर्देश दिए। यह खबर भी पढ़ें... जयपुर में 100 किलो खराब पनीर नाले में फेंका:छोटी दुकानों-ढाबों पर बेचने से पहले फूड सेफ्टी टीम ने पकड़ा; एनर्जी ड्रिंक की 32 हजार बोतलें सीज जयपुर सीएमएचओ सेकेंड और पुलिस टीम ने 5 जुलाई को घटिया क्वालिटी का 100 किलो पनीर नष्ट करवाया। वहीं दूसरी तरफ फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की सेंट्रल टीम ने निर्माण नगर स्थित एक एनर्जी ड्रिंक के गोदाम पर छापा मारा। (पूरी खबर पढ़ें)