चूरू | खेमका राउप्रावि में आठवीं क्लास के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। एसएमसी अध्यक्ष यासीन खान की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में पूर्व एएसपी इस्माइल खान, डीईओ प्रा. ओमप्रकाश प्रजापत, अतिरिक्त जिला शिक्षाधिकारी मा. विजेंद्र दाधीच, शहरी खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश फगेड़िया व अलीशा इमरान अहमद मंचासीन थे। संस्था प्रधान रूपसिंह निर्बाण ने अतिथियों का स्वागत किया। चित्रकला प्रतियोगिता भी हुई। इस मौके पर अमन ट्रस्ट अध्यक्ष उस्मान अंसारी, रामकुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह, प्रताप बेनीवाल, कमलेश शर्मा, विजयलक्ष्मी शर्मा, इमरान अहमद आदि उपस्थित थे। संचालन शिक्षक मुबारिक ने किया।