चूरू | टीआरएम पब्लिक स्कूल में रविवार को सीबीएसई 10वीं परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले होनहारों का सम्मान किया गया। संस्था निदेशक राजवीर सिंह धायल ने बताया कि स्कूल का रिजल्ट शानदार रहा। प्राचार्य अवतार सिंह ने बताया कि रविंद्र सिंह ने 92.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। इसी तरह शिवम जांगिड़ ने 91.80 प्रतिशत, शाहबाज खान ने 89, हर्षवर्धन ने 88, दर्शना 85, जावेद 83.80, दिव्यांशी 83.40 तथा लकी ने 80.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उप प्राचार्य निर्मल कुमार पाल सहित सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। संचालन रेखा खंडेलवाल ने किया।